फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कोप संस्था ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
27जेएनडी16-स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अ​भियान चलाते हुए संस्था के सदस्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्कोप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मोहल खेड़ा रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर ने इस जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्कोप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर ने कहा कि स्वच्छता ही हमारे स्वस्थ शरीर और जीवन का आधार है। हमारे घर और आसपास के क्षेत्र में सफाई होगी तो कोई भी रोग हमारे शरीर में नहीं आएगा। इसलिए अपने घर के साथ सभी स्थानों पर सफाई रखने में सहयोग करें और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है। इस बार यह 16 जुलाई से 31 जुलाई तक है। इसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कोप ट्रस्ट द्वारा विशेष व्याख्यान, जागरूकता रैली, स्लोगन लेखन आदि विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अर्चना, राजेश्वर, अनूप ढांडा, समाजसेवी सुरजीत सिंह, डॉ. अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें