फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। जींद-नरवना नेशनल हाईवे पर उचाना थाना के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। इसमें एक दिव्यांग समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रात को लगभग 11 बजे हुआ, इसलिए वाहन चालक रात को ही वाहन समेत फरार हो गया। सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव देखे तो इस दुर्घटना का पता चला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कालवा निवासी बिंदू ने बताया कि उसका पिता राय सिंह जामनी के पास बन रहे सीसी रोड के लिए लगे मिक्सर प्लांट में चौकीदारी का काम करता है। मंगलवार को उसके पिता नरवाना में किसी कार्य से गए हुए थे। वह गांव के ही सुरेश को भी अपने साथ ले गया। सुरेश दिव्यांग था और उसके पास स्कूटर था। राय सिंह व सुरेश रात को साढ़े 10 बजे नरवाना से वापस चल पड़े। रात को लगभग 11 बजे जब वह उचाना शहर में पहुंचे तो उचाना थाना के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। सुबह पांच बजे गांव के ही टिंकू ने बताया कि उसके पिता का उचाना के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वह उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो उसके पिता राय सिंह व सुरेश की मौत हो चुकी है।

चलने में समक्ष में नहीं था सुरेश
बिंदू ने बताया कि सुरेश दिव्यांग था। वह चलने-फिरने में सक्षम नहीं था। इसलिए उसे तीन टायर वाला स्कूटर दिलाया गया था ताकि वह इधर-उधर आ सके। उसके पिता राय सिंह व सुरेश की आपस में अच्छी बोलचाल थी। इसलिए उसके पिता राय सिंह सुरेश को अपने साथ ले गए। बिंदू ने बताया कि उसकी मां का भी दस वर्ष पहले देहांत हो गया था।
विज्ञापन


रात को सड़क दुर्घटना में गांव कालवा निवासी दो लोगों की मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अभी किस वाहन ने टक्कर मारी, इसके बारे में पता नहीं चला। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी उचाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें