फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करेगा एससी समाज एकता मंच

Sun, 03 Dec 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी43-पत्रकारवार्ता करते हुए एससी समाज एकता मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड बाईपास पर मार्ग के बीचोंबीच संत कबीर चौक बनना चाहिए। नगर परिषद जो सडक़ किनारे संत कबीर चौक बना रही है, वो उन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान पांच माह से धरने पर बैठे एससी समाज एकता मंच के सदस्य रोशनलाल दुग्गल, सुखीराम, देवीदास, कमल चौहान ने कहा कि सरकार और प्रशासन तानाशाही रवैया छोड़कर उनकी मांग नहीं मानता है तो छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जेल भरो आंदोलन कर सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे। बाईपास पर बीच में संत कबीर चौक के निर्माण की अनुमति के लिए एनएचएआई उच्च अधिकारियों से मिले थे। रोहतक रोड बाईपास पर बनी पुलिस चेक पोस्ट की वजह से यहां बीच में चौक बनाने से नोरम अनुसार जगह कम पड़ती है। इसलिए पुलिस चेक पोस्ट पीछे हटाने के लिए वे एसपी से मिले। एसपी ने डीएसपी की ड्यूटी लगाई हुई है। ऐसे में नगर परिषद को उनकी प्रक्रिया पूरी होने तक कबीर चौक का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए था लेकिन समाज की आपत्ति के बावजूद शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की उपस्थिति में सड़क किनारे निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। इस मामले में वे विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिलने गए थे लेकिन वे नहीं मिले।

उन्हें नहीं है कोई आपत्ति : विधायक मिढा
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि संत कबीर के नाम से रोहतक रोड बाईपास के बीच में चौक बने, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सड़क किनारे चौक बनाने के नगर परिषद अधिकारियों को उन्होंने कोई निर्देश नहीं दिए हैं। केवल इतना कहा है कि शहर में नगर परिषद अपने स्तर पर जो काम करवा रही है, वे सभी कार्य निर्धारित समयावधि में होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें