उचाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा जींद के डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म (डीएलपी) व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उचाना के छात्तर मंडल के युवा अध्यक्ष सौरभ अत्री को सह संयोजक मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, युवा प्रदेशाध्यक्ष योगेश शर्मा, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा का आभार प्रकट किया। अत्री ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको निष्ठा निभाने का काम करूंगा। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए कार्य किया जाएगा। संवाद