जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक पंडित रामनिवास अहिरका ने नरवाना रोड पर संस्था के कार्यालय में गायत्री हवन किया। पंडित रामनिवास अहिरका ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को शुद्ध रखने के लिए हमें नियमित स्नान करना पड़ता है उसी प्रकार मानसिक शुद्धि के लिए प्रतिदिन सत्संग स्वाध्याय भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्संग स्वाध्याय के अभाव में नूतन ज्ञान तो कहां पूर्व ज्ञान भी नष्ट होने लगता है। संवाद