फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सतीश भारद्वाज बने सराफा एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
26जेएनडी05: सतीश भारद्वाज।
विज्ञापन
जींद। सराफा एसोसिएशन की चुनावी बैठक सोमवार को अध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज ने नए अध्यक्ष के चुनाव बारे विचार रखा। उन्होंने पिछले 20 वर्षों से एसोसिएशन के सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहे सतीश भारद्वाज का नाम नए अध्यक्ष के लिए रखा। इसमें सभी सदस्यों से अपनी सहमति जताई और सर्वसम्मति से मैसर्ज सीपी ज्वलैर्स मेन बाजार जींद के सतीश भारद्वाज को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना। सतीश भारद्वाज ने कहा कि वह अपने पदभार को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। सराफाओं के समक्ष जो भी परेशानियां उनके व्यापार को लेकर हैं, उन्हें दूर करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें