फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंचों ने बीडीपीओ का पुतला फूंका

Wed, 15 Mar 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। खंड के बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों की बैठक खंड प्रधान शिक्षा देवी के प्रतिनिधी सतीश नैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतीश नैन ने कहा कि बीडीपीओ सरपंचों पर तानाशाही रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

सरपंचों के छोटे कामों को पास करने की बजाए बड़े काम कराने का सरकार के इशारे पर दबाव बनाया जा रहा है। जिसे सरपंच कभी भी सहन नहीं करेंगे। सरपंचों की मांग है कि जो भी काम गांवों के विकास के लिए जरूरी होंगे केवल उन्हीं के प्रस्ताव लाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाना के बीडीपीओ ने अडियल रवैया अपनाए हैं जो गांव के विकास में बाधा बन रहे हैं। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। बैठक के बाद सरपंचों ने बीडीपीओ का पुतला फूंका। इस अवसर पर कुलदीप दलाल, बिजेंद्र, राहुल, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें