फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: थाना प्रभारी व एसआई पर सरपंचों ने लगाया अभद्रता का आरोप

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी31: अलेवा थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे ब्लाक अलेवा के सरपंच।
विज्ञापन
अलेवा। दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश के साथ अभद्र व्यवहार करने, मोबाइल छीनकर लॉकअप में बंद करने व सरपंच एसोसिएशन को धमकी देने के मामले में सरपंच एसोसिएशन ने थाना प्रभारी व एसआई की एसपी को शिकायत दी है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी जींद सौंप दी है।
विज्ञापन


एसपी जींद को दी शिकायत में दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश व अलेवा ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश अपने गांव के दो सहयोगियों के साथ किसी काम से अलेवा थाना गए थे। इस दौरान उप निरीक्षक बलवान सिंह से किसी मामले में जानकारी लेने लगे तो उप निरीक्षक तैश में आकर उसके गिरेबान को पकड़कर हाथापाई करने लगे और फोन छीनकर हवालात में बंद कर दिया। मामले की जानकारी साथ आए लोगों ने परिजनों व ग्रामीणों को दी। परिजनों के आने के बाद किसी अन्य पुलिस कर्मचारी ने छोड़ा। उसके बाद मामले की जानकारी ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी। ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर अलेवा थाना में पहुंचे तो थाना प्रभारी ने सरपंच एसोसिएशन का पक्ष सुनने की बजाय उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश व ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिल्लूवाला गांव के सरपंच व उप निरीक्षक बलवान सिंह के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हुआ था। सरपंचों द्वारा छोटी बात को बढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इसको लेकर सरपंच व एसोसिएशन के पदाधिकारियों को समझा दिया था। मामले को लेकर गलत व्यवहार जैसी कोई बात नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों की तरफ से मामले को लेकर फोन आया है। वहीं पर सरपंचों के साथ बैठकर गलतफहमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिपाल थाना प्रभारी अलेवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें