फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीओ से बोले सरपंच- पानी के अवैध कनेक्शन बंद करवाओ

Wed, 10 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी29-सरपंचों की समस्याएं सुनते हुए एसडीओ भूपेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को कार्यालय में गांव बुटानी, हाडवा, रोहड, रिटौली, भागखेड़ा व लुदाना के सरपंचों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को सुना। सरपंचों ने एसडीओ को पीने के पानी व अवैध कनेक्शनों की समस्या से अवगत करवाया। सरपंचों का कहना था कि उनके गांव में जो अवैध पानी के कनेक्शन है उनको बंद करवाया जाए। पंचायत जन स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेंगी क्योंकि हर घर में पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे कनेक्शनों ने पाइप लाइन लीकेज के चलते गंदा पानी भी सप्लाई होता है। एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने सरपंचों की समस्याओं को ध्यान से सुना और सभी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द गांव में अवैध पानी के कनेक्शन बंद करवाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। जो अवैध कनेक्शन लगाए हुए है उनको पहले नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी अगर वो कनेक्शन नहीं बंद करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। कोई किसी तरह की सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। हर घर पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सरंपचों से आग्रह किया कि पीने के पानी के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए उन्हे प्रस्ताव व जगह उपलब्ध करवाए ताकि समय रहते प्रोजेक्ट को पूरा करवाया जा सके।

09जेएनडी29-सरपंचों की समस्याएं सुनते हुए एसडीओ भूपेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें