फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चांदपुर गांव के सरपंच ने टीबी मरीज को लिया गोद

Thu, 11 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी44-चांदपुर गांव में टीबी मरीज को आहार किट वितरित करते सरपंच राजेश नरवाल। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां पीएचसी के अंतर्गत दवा ले रहे एक टीबी मरीज को चांदपुर गांव के सरपंच राजेश नरवाल ने गोद लिया। उसे प्रोटीन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की व मुख्य रूप से सरपंच राजेश नरवाल ने भाग लिया। सरपंच ने कहा कि टीबी के मरीजों को गोद लेना व उनकी देखभाल करना एक पुण्य का कार्य है। यह कार्य कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच, स्कूल अध्यापक या कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने स्तर पर एक-एक टीबी मरीज को गोद ले सकता है। इससे मरीज को सामाजिक दृष्टि से सहानुभूति मिलेगी व उससे प्रोटीन युक्त आहार मिलेगा। स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि टीबी बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है। अगर इसी तरह के लक्षण दिखाई दें तो व्यक्ति को तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में अपने बलगम की जांच करवा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें