फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संत निरंकारी मंडल नरवाना ब्रांच ने नागरिक अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी30-नागरिक अस्पताल में सफाई अभियान चलाते हुए संत निरकारी मंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण के तहत नागरिक अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी मंडल नरवाना ब्रांच के संयोजक रोशन सिंह ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने अपने संदेश में कहा कि जल अमृत है और सबसे जरूरी प्राकृतिक उपहार है। इसको स्वच्छ रखना और इसका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। रोशन ने कहा कि जैसे बाहर की स्वच्छता जरूरी है, उसी तरह मन की स्वच्छता भी जरूरी है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने निरंकारी मिशन के अभियान में शामिल होकर जल संरक्षण व स्वच्छता मुहिम की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें