जींद। शहर में रोहतक रोड पर संत कबीर चौक बनाया जाएगा। महानगर योजना के तहत नगूरां व अलेवा गांव में 80 करोड़ रुपये की लागत से पीने के पानी की सुविधाओं का विस्तारीकरण भी होगा। जलभराव की समस्या से निबटने के लिए अंडर ओवर ब्रिज के ऊपर टीन शैड का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने हुए सांसद रमेश कौशिक ने यह निर्देश जारी किए हैं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फिलहाल आठ सड़कों का निमार्ण चल रहा है। अधिकारी समय-समय पर निर्माण सामग्री की जांच करते रहे और निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही कार्य करवाएं। उन्होंने भंभेवा के पास बनी लिंक सड़कों को जल्द दुरूस्त करने। अप्रैल माह में चलाए जाने वाले जल पंचायत कार्यक्रम बारे, संगतपुरा, दरियावाला तथा जाजवान गांवों में पेयजल व्यवस्था, बड़ौदा गांव में बनाए जाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट बारे विस्तार से जानकारी लेकर संबंधित कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे के अंडर ब्रिज में पानी भरने की शिकायतें उन्हें मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी के ऊपर टीन शेड लगवाएं। लोगों की शिकायत अब उन्हें नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा नजदीक लगती ड्रेनों में भी अंडरब्रिजों का पानी डालने के लिए परियोजना तैयार करें। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में वाई-फाई और इंटररनेट सर्विस का निर्बाध तरीके से पहुंचाएं। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएनएल में पुरानी बैटरियां बदली जा रही हैं। अब वाईफाई व अन्य सेवाओं के लिए परेशानी नही होने दी जाएगी। सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने जिले में अधूरी पड़ी विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाएं ताकि योजनाओं का लाभ लोगों तक पंहुच सके। प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक निर्माणाधीन योजना में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला में बनने वाले सभी लिंक रोड 18 फुट चौड़ाई से कम न बनाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा, जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, डीसी डा. मनोज कुमार, एडीसी साहिल गुप्ता, जींद के एसडीएम डा. पंकज आईएएस, उचाना के एसडीएम जितेंद्र जोशी, नगराधीश अमित कुमार, एमडी शुगर मिल प्रवीण कुमार, सीईओ जिला परिषद विनेश कुमार मौजूद रहे।
बाईपास पर प्रकाश व्यवस्था कराएं
उन्होंने बाईपास पर लाइट की व्यवस्था करवाने को लेकर पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी की, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि लाइट की व्यवस्था करवाने को लेकर टेंडर लगा दिया है और जल्द ही लाइट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बाईपास पर सफीदों रोड के नजदीक चल रहे निर्माण कार्य को जल्द करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, कर्मबीर सैनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने बैठक से पहले लघु सचिवालय के प्रागंण में विभिन्न परियाजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विकास परियोजनाओं में मुआना गांव में पांच लाख रुपये से बनी वाल्मीकि चौपाल, पाजू कलां में आठ लाख रुपये की लागत से बनी जोगी चौपाल, रामनगर गांव में पांच लाख रुपये से बनी जनरल चौपाल, बराह खुर्द गावं में बने आंबेडकर भवन, 11 लाख रुपये की लागत से पिंडारा गांव में बनने वाली विश्वकर्मा पंचायत धर्मशाला का शिलान्यास किया।