फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिजवाना कलां गांव से आज शुरू होगी संकल्प विकसित भारत यात्रा

Thu, 30 Nov 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी11: कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एडीसी हरीश वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के लजवाना कलां से वीरवार को हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा की शुरूआत होगी। इसको लेकर बुधवार को लजवाना कलां गांव में कार्यक्रम को लेकर माॅकड्रिल की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीसी डॉ हरीश वशिष्ठ ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीसी हरीश वशिष्ठ ने कहा कि सभी कर्मचारी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाने में पूरा सहयोग करें और लोगों को स्कीमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को सुविधा नही मिल रही है तो वो संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करें। कार्यक्रम को लेकर एडीसी ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए सभी कर्मचारी अपने विभाग का बैनर और सुविधाओं का बैनर अवश्य लगाएं। इस मौके पर सीईओ डॉ किरण, नरवाना के एसडीएम अनिल दुहन, सफीदों के एसडीएम मनीष फौगाट, जुलाना के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार, सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. रमेश पांचाल, बीडीपीओ प्रतीक जांगड़ा, डीएसपी जितेंद्र, जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें