जींद। किराना मर्चेंट एसोसिएशन जींद की आम सभा शहर के एक निजी होटल में प्रधान संजय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वेद विरमानी को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में संजय मित्तल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजीव गर्ग और राकेश दिलेरी को उपप्रधान, नीरज जैन को सचिव और प्रवीण जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा जतिन जिंदल, पवन पसरीजा, रामअवतार गर्ग और सत्यवान जैन को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। सभा में एसोसिएशन के सदस्य सुनील तायल, विकास जैन, गौरव जैन, रामकेश शर्मा, महेंद्र जैन, राधेश्याम जैन, राज मित्तल, सुनील जैन, रामकलां जैन, अंशुल मित्तल, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिबु मित्तल और अमित चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रधान संजय मित्तल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने और किराना व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। संवाद