22जेएनडी18-संदीप लोट कालवन। संवाद
जींद/नरवाना। इनेलो ने प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें नरवाना के कालवन गांव निवासी संदीप लोट कालवन को पार्टी ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में इनकी पुरानी राजनीतिक विरासत की अहम भूमिका रही है, क्योंकि इनके दादा फकीरचंद लोट 1952 से 1957 तथा 1962 से 1967 तक विधायक रहे थे तो उनके पिता स्व. रामफल लोट भी 2009 में कांग्रेस पार्टी के नरवाना हलके से प्रत्याशी थे। इनकी राजनीतिक विरासत को देखते हुए इनेलो ने इन पर भरोसा जताया है। हालांकि इनका राजनीतिक अनुभव कम रहा है, क्योंकि ये गुरुग्राम में हुडा में एसडीओ के पद पर नौकरी कर रहे हैं। इनके पिताजी के समय उनकी सोशल मीडिया और अन्य कार्यक्रमों को इन्हीं की कमान में चलाया जाता था। अब इनका राजनीतिक सफर इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दिग्गज नेता कुमारी सैलजा को उतारने की तैयारी में है तो वही सत्ता में रही भाजपा ने अशोक तंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनके पिताजी के स्वर्गवास के बाद एक साल तक राजनीतिक से दूर रहने के बाद लगभग छह महीने से राजनीति में बिना किसी पार्टी के झंडे व डंडे के सक्रिय नजर आए थे। अब इनेलो पार्टी ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
22जेएनडी18-संदीप लोट कालवन। संवाद