फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदीप चहल बने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश महासचिव

Sun, 27 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां की ओर से हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। संदीप चहल बड़ौदा को हरियाणा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संदीप चहल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के महासचिव की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वो निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। चहल ने कहा कि आने वाले समय में समाज के उत्थान, सामाजिक, शैक्षिक विकास को लेकर अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे। मेहनत से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संदीप चहल ने निरंतर सामाजिक कार्यों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया जिसके चलते उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें