फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सनाया ने सब जूनियर नेशनल जूडो में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
06जेएनडी01: सनाया को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य अध्यापिकाएं। स्रोत: स्
विज्ञापन
जींद। जिले की उभरती जूडो खिलाड़ी सनाया ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। असंध में 29 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में सनाया ने अलग-अलग राज्यों की खिलाड़ियों के साथ मुकाबले किए और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सनाया ने प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और दिल्ली की खिलाड़ियों के खिलाफ बाउट में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए उसने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता से लौटने पर महाराजा अग्रसेन स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधान महावीर गुप्ता ने सनाया को सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्य रीटा अरोड़ा ने प्रार्थना सभा में सनाया का उत्साह बढ़ाया और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें