03जेएनडी15-भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई बैठक करते मौजूद मोर्चा के पदाधिकारी संवाद।
- फोटो : जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का काम करते कर्मचारी
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर ने की। बैठक में राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह, उपप्रधान फूल सिंह, कोषाध्यक्ष डिंपल, जिला सचिव बलविंदर सिंह शामिल हुए। बैठक में 13 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर तहसील और जिलास्तर पर कॉर्पोरेट विरोधी प्रदर्शन कर सरकार के पुतले दहन का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सात अगस्त को नरवाना, 19 को उचाना, 25 को अलेवा और 31 अगस्त को जींद में तहसील सम्मेलनों के आयोजन किए जाएंगे। बैठक में नई कमेटियों के गठन की योजना भी बनाई गई। 31 अगस्त को नरवाना की जाट धर्मशाला में राज्य स्तरीय कन्वेंशन होगा, जिसमें भविष्य के आंदोलनों की रणनीति तैयार की जाएगी।