फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लेंगे बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों के सैंपल

Tue, 06 Feb 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी06 : नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। स्वाइन फ्लू के लक्षण कोरोना जैसे ही हैं। सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लक्षण वाले प्रत्येक मरीज के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में जो कोरोना वार्ड बनाया गया है, उसे स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की जान जा चुकी है तथा 10 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने निर्देश में कहा है कि नागरिक अस्पताल में जो भी मरीज ओपीडी में आता है और उसे खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, बार-बार छींक आती हैं तो उसका तुरंत कोरोना व स्वाइन फ्लू के लिए सैंपल लिया जाए। सैंपलों की तुरंत जांच करवाई जाए। अस्पताल में आने वाले ऐसे लक्षणों के मरीजों को पहनने के लिए मास्क दिया जाए। इस प्रकार के मरीजों को दूसरे मरीजों के संपर्क में नहीं आने की भी व्यवस्था अस्पताल में की जाए। सभी चिकित्सा अधिकारी जो भी ओपीडी करते हैं, वह इन निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे, ताकि जिले में स्वाइन फ्लू पर रोक लगाई जा सके।
18 बेड का कोरोना वार्ड लाया जाएगा काम में
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में जो 18 बेड का कोरोना वार्ड पिछले दिनों तैयार किया गया था, उसे स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए भी काम में लाया जा सकेगा।फिलहाल यहां काेई मरीज दाखिल नहीं है, लेकिन इस वार्ड में मरीजों को दाखिल किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने कहा कि यदि वार्ड में कोई कमी हो तो उसे दूर किया जाए।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर सभी चिकित्सा अधिकारियों को संभावित मरीजों के सैंपल लेने के लिए निर्देश दिए हैं। अस्पताल में कोरोना वार्ड को स्वाइन फ्लू वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जाएगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

05जेएनडी06 : नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

05जेएनडी06 : नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें