फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 21 बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 25 Mar 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बसों की कमी से यात्रियों को होने वाली परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। जल्द ही डिपो में 21 नई बस शामिल की जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। बसों की कमी के कारण कई छात्रों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेेगी। परिवहन विभाग के पास 20 बस टाटा से अनुबंध व एक बस गुरुग्राम से आएगी।
विज्ञापन

इस समय डिपो में 170 से अधिक बस आनरूट हैं। जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से डिपो में बसों की संख्या 200 से ज्यादा होनी चाहिए। जींद डिपो की बसों में हर रोज 16 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पांच हजार से अधिक यात्री शामिल हैं। बसों की कमी के चलते यात्रियों को ग्रामीण रूट पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्ष पहले रोडवेज बेड़े में पिंक बसों के बंद होने से स्कूल कॉलेज में जाने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने में डिपो में 14 नई बस आई थी, जिसमें से दस बस टाटा द्वारा और चार बस चार बस एचआरईसी गुरुग्राम द्वारा भेजी गई थी। इसमें से 14 नई बस आ चुकी हैं। इन 14 नई बसों को स्थाई नंबर मिल चुका है, लेकिन फास्टटैग अपडेट होना बाकी है। फास्टैग लगने के बाद ये बसे लंबे मार्गें पर चलेंगी। परिवहन विभाग द्वारा जींद डिपो में 120 नई बस भेजी जानी हैं। इसमें टाटा से अनुबंध के आधार पर 85 और एचआरईसी गुरुग्राम द्वारा 35 बस डिपो में आएंगी।
वर्जन
जल्द ही डिपो में 21 नई बस शामिल होने की उम्मीद है। इन बसों के आने के बाद रोडवेज के जो भी मार्ग बंद हैं या जिन पर बसों की कमी है। उनपर इन बसों को उतार दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। नई बसों को ग्रामीण व लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसमेर सांगवान, डीआई जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें