29जेएनडी39: काले बिल्ले लगाकर विरोध जताते हुए कर्मचारी। संवाद
जींद। हरियाणा स्कूल शिक्षा एसोसिएशन के आह्वान पर समग्र शिक्षा कर्मचारियों ने डीपीसी, बीआरसी एवं क्लस्टर स्तर पर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ राज्य प्रधान सुरेंद्र ढुल ने कहा कि समग्र शिक्षा, सर्वशिक्षा अभियान में कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिसके चलते वह नियमित करने की मांग करते आ रहे हैं, परंतु हर बार सरकार बदलने के साथ ही उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सांकेतिक रूप से कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया है। अगर फिर भी सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं देती है तो 1 अगस्त को पूरे प्रदेश के कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल करेंगे। यदि फिर भी सरकार हमें रेगुलाइजेशन की पॉलिसी में शामिल नहीं करती है तो संघर्ष का रास्ता अपनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति पर विचार करेंगे।
29जेएनडी39: काले बिल्ले लगाकर विरोध जताते हुए कर्मचारी। संवाद