05जेएनडी29-खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते सफाई कर्मचारी। स
- फोटो : 1
अलेवा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ब्लॉक कमेटी की बैठक बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में हुई। ब्लॉक कमेटी सचिव विनोद बिघाना ना कहा कि घोषणा के बाद भी सरकार की मेहनताना नहीं बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए नौ नवंबर की महापुकार रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। कॉमरेड कपूर सिंह ने बताया कि ठेकेदारों के शोषण व कच्ची नौकरी की मार सब झेल रहे हैं। न समय पर वेतन दिया जाता है और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है। संवाद