07जेएनडी10-रोयल स्पोर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों के साथ मौजूद कोच। स्रोत : कोच
जींद। रोयल स्पोर्ट्स एकेडमी पिंडारा में आयोजित खंडस्तरीय स्कूली दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय की टीम ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। ये दोनों ही पदक पोंकरी खेड़ी की खिलाड़ी साक्षी ढुल ने हासिल किए। साक्षी की इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी अध्यापकों ने बधाई दी और कहा कि छात्रा की मेहनत रंग लाई है और इसने स्कूल का नाम रोशन कर दिया है। गांव में भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। साक्षी ने इसका श्रेय कोच रविंद्र को दिया। संवाद