फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता के प्रतीक : बचन सिंह आर्य

Sun, 25 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों शहर स्थित श्री रविदास मंदिर में शनिवार को गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि के तौर पर बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। वहीं नगर पार्षद कपिल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बचन सिंह आर्य ने कहा कि गुरु रविदास जी महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे। उनका मानना था कि इंसान जाति व धर्म से नहीं कर्मों के द्वारा जाना व पहचाना जाता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पार्षद कपिल शर्मा, जयकरण सोलंकी, रामकुमार सोलंकी, लख्मीचंद सोलंकी, सतबीर सोलंकी, श्यामलाल चोपड़ा, कपिल शर्मा, जगदीश भुक्कल, प्रहलाद सिंह चोपड़ा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें