गोल्ड मेडल जीतने वाला साहिल मोर का स्वागत करते हुए गणमान्य लोग। संवाद
उचाना। महाराष्ट्र के अकोला में 24 से 30 दिसंबर को आयोजित 52 किलोग्राम ऑल इंडिया बाॅक्सिंग अंडर-17 में मांडी कलां गांव के साहिल मोर ने स्वर्णपदक जीता है। साहिल मोर ने फाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी को हराया। विकास लोहान कोच की अगुवाई में साहिल मोर ने बाक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारी की। साहिल मोर ने बताया कि संडील गांव के आदर्श स्कूल में 9वीं कक्षा का विद्यार्थी हैं। स्कूल स्तर की आयोजित ऑल इंडिया बाक्सिंग अंडर-17 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे थे। साहिल मोर ने सफलता का श्रेय कोच विकास लोहान के साथ-साथ पिता राजपाल मोर, माता रेनू को दिया है।