फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सचिन का घोसला रहा सबसे शानदार

विज्ञापन
विजेता छात्र को सम्मानित करते हुए प्राचार्य सत्यवान मलिक।
विज्ञापन
जींद। राजकीय कॉलेज में बुधवार को प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से सत्यवान मलिक की अध्यक्षता पक्षियों के संरक्षण हेतु पक्षी बचाओ अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत घोंसला बना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनभर छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि पक्षियों को हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। गर्मियों में छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखकर हम पक्षियों को बचाने में मदद करनी चाहिए। निर्णायक मंडल की भूमिका में अंजलि शर्मा व डॉ. चंचल शर्मा उपस्थित रही। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के सचिन ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की पूजा ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. कोमल, नीतू, कुसुम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें