फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पिल्लूखेड़ा मंडी में रखी सब्जी मंडी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. हवा सिंह देशवाल और वाइस चेयरमैन चंद्रभान गर्ग ने शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद का जायजा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा और मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. हवा सिंह ने मार्केट कमेटी में किसानों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर मौजूद किसानों ने पिल्लूखेड़ा मंडी में सब्जी मंडी बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। वहीं किसानों ने पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में धान की बिक्री में आ रही समस्याओं को जिलाध्यक्ष व मार्केट कमेटी चेयरमैन को अवगत करवाया। कुछ किसानों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सरकार से उचित कदम उठाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा व चेयरमैन डॉ. हवा सिंह देशवाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा खंड मंडल अध्यक्ष सुंदर देशवाल, उपाध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा, कार्यकारी महामंत्री महेंद्र, निगरानी कमेटी के सदस्य रमेश कौशिक, सुखराम मराठा, प्रेम मोरखी, धर्मपाल पांचाल, विनोद आर्य, सोमपाल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सूरजभान देशवाल, पूर्व प्रधान जसवंत, रामकुमार मार्केट कमेटी सचिव, सचिन देशवाल और बिट्टू देशवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें