फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टोहाना में 25 जून को प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मी

विज्ञापन
२१जेएनडी१५: बैठक में मौजूद ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक सीटू जिला कार्यालय में रविवार को प्रधान ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वेतन बढ़ोतरी, नियमित कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष बसाऊ राम ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भाजपा-जजपा सरकार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण सफ ाई कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को टोहाना में हुई वार्ता में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने ग्रामीण सफ ाई कर्मचारियों को स्थाई या पक्का करने से साफ मना कर दिया था। इससे विरोध में 26 दिसंबर 2022 को पंचकूला में हुए राज्यस्तरीय प्रदर्शन के दिन पंचायत मंत्री के साथ वार्ता हुई थी। इसमें पक्के कर्मचारी घोषित करने के अलावा अन्य मांगों का जल्द समाधान करने का विश्वास दिलाया गया था, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार ने उनके साथ सहमति बनी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। इससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। इसके विरोध में ग्रामीण सफााई कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 25 जून को टोहाना में सरकार के खिलाफ फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, जींद, सिवानी और कलायत के रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण लजवाना, गुलाब बिरौली, सोनू तलोडा, कर्मबीर भंभेवा, अनूप, संजय, प्रवीण, नरेंद्र, सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें