जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी लघु सचिवालय परिसर में जारी रही। उपप्रधान राजेंद्र ढांडा की हड़ताल की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता को तोड़ने के लिए आंदोलन ही सही राह है। इसका उदाहरण आशा वर्कर का धरना रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। ढांडा ने बताया कि हरियाणा के 11 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, 26 हजार न्यूनतम वेतन, महंगाई के अनुसार वार्षिक बढ़ोतरी, एक्सग्रेसिया नीति लागू करने, बीडीपीओ के पे रोल पर लेने की मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कोई बातचीत नहीं की। इससे हरियाणा सरकार की दलित और महिला विरोधी मंशा साफ नजर आ रही है। जिसके विरोध में वह लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर 26 अक्तूबर को करनाल में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुलाब बिरौली, सुलतान दुडाना, मनफू ल, नरेंद्र, कर्मबीर, नरेश मौजूद रहे।