21जेएनडी30: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्वयं।
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर जिला प्रधान ईश्वर बुआना की अध्यक्षता में धरना दिया। ईश्वर बुआना ने बताया कि 29 अक्तूबर 2023 को पंचायत अधिकारियों के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की उनकी मांग है। सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
सीटू जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की 51 दिन की हड़ताल में हरियाणा सरकार के साथ 5 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उनका अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया। दूसरी तरफ भाजपा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी लगवाने के नाम पर गुलाम बनाना चाहती है, इसलिए यूनियन ने पड़ाव डालने का फैसला लिया है। रमेश चंद्र ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।
सफाई कर्मियों की भावनाओं के साथ खेलते हुए 2014 और 2019 में भाजपा ने वोट तो ले लिया, लेकिन पक्का करने का वादा आज तक पूरा नहीं किया। न ही समान वेतन देने की गारंटी को लागू किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मुकेश, राजेंद्र ढांडा खेड़ी, कृष्ण लजवाना, गुलाब बिरौली, कौशल्या,केलो, मुकेश, राजो मौजूद रहीं।
21जेएनडी30: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्वयं।