जींद। सिवाहा गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये और चांदी के पांच सिक्के चोरी कर ले गए।
सिवाहा गांव निवासी कृष्ण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पानीपत में रह रहा है। गांव में उनका मकान बंद पड़ा है। 18 नवंबर को वह जब गांव गए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर सामान चेक किया तो अलमारी का भी ताला टूटा मिला। उसमें रखे 20 हजार रुपये और पांच चांदी के सिक्के गायब मिले। जांच अधिकारी एएसआई मोहिंद्र ने बताया कि पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।