11जेएनडी12: छात्रा रूबल। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सहशिक्षा महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा रूबल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्पर्धा हिंदू कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन सरोजिनी नायडू की जयंती और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम दस अप्रैल को घोषित हुआ। प्राचार्य डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों में असीम संभावनाएं होती हैं। संवाद