फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौपालों और वार्डों के विकास के लिए 7.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

विज्ञापन
२९जेएनडी38: बजट बैठक में उपस्थित सभी नगर पार्षद।
विज्ञापन

विज्ञापन

नरवाना। नरवाना नगर परिषद का वर्ष 2023-24 का सोमवार को बजट हुआ पास। नरवाना नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर बैठक हुई। इसमें नगरपरिषद सभापति समेत 16 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकारी अधिकारी ने बजट की बैठक शुरू होने से पहले हिदायत दी थी कि सिर्फ चुने हुए पार्षद ही बैठक में शामिल होंगे। किसी भी पार्षद का प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं होगा। कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल जब तक प्रतिनिधियों की जगह चुने हुए पार्षद मौके पर नहीं पहुंचे तब तक बजट बैठक शुरू नहीं की। कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में करीब 28 करोड़ 35 लाख आय होने की उम्मीद है और 26 करोड़ खर्च होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये चौपालों के विकास पर खर्च होंगे। जिनके टेंडर जल्द ही लगाए जाएंगे और 2.5 करोड़ रुपये के टेंडर वार्डों के विकास के लिए लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। वर्ष 2023-24 का बजट नगर पार्षदों की सर्वसम्मति से पास हुआ। नगर परिषद नरवाना की बजट बैठक में सभापति मुकेश मिर्धा के अलावा उपसभापति शशिकांत, अंजलि गुप्ता, संजय कुमार, आशुतोष शर्मा, बलजीत चोपड़ा, गौरव सेतिया, अमरजीत बबलू, प्रदीप मोर, अजय सैन, शेरा चहल, राजू चौहान, सोनू मोर, गोपाल नवीन, नरेश नैन, दिनेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें