फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिफाल्टर उपभोक्ताओं से वसूले 60 लाख रुपये

Wed, 20 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी32: कर्मचारियों को रिक्वरी के लिए निर्देशित करते हुए उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जुलाना। बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से मार्च में लगभग 60 लाख रुपये वसूले हैं। उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार की सख्ती से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन

गत दिनों दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिविजन के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से निपटने के लिए एरिया इंचार्जों और लाइनमैन व सहायक लाइनमैन की बैठक ली थी। इसमें उपभोक्ताओं की तरफ से निगम की बकाया राशि की रिकवरी के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा था कि बिजली निगम उपभोक्ताओं को समय पर पर्याप्त बिजली दे रहा है। इसके बाद भी उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे हैं, इसलिए उनसे बिलों की रिकवरी की जाए या फिर डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएं। इसके बाद छह टीमें बिजली बिलों की रिकवरी के लिए लगाई गई थीं। यह टीमें लगातार गांव व शहर में पहुंचकर रिकवरी कर रह रही थीं। मार्च में अब तक जुलाना सब डिविजन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से लगभग 60 लाख रुपये वसूल लिए हैं।
विज्ञापन


जुलाना सब डिविजन में डिफाल्टिंग राशि बढ़ रही थी। उच्च अधिकारियों ने डिफाल्टर उपभोक्ता से बकाया राशि की रिकवरी के निर्देश दिए थे। इसके बाद छह टीमें लगाकर मार्च में 60 लाख रुपये से ज्यादा की रिकवरी की है। अभी यह टीमें लगातार काम कर रही है। - अशोक कुमार, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।

19जेएनडी32: कर्मचारियों को रिक्वरी के लिए निर्देशित करते हुए उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें