फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चालान एपीके फाइल भेज खाते से निकाले 3.56 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर आरटीओ चालान एपीके भेजकर उनके खाते से 3.56 लाख रुपये निकाल लिए। सुदकैन कलां निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ ई-चालान एपीके फाइल आई। उनके क्लिक करने के बाद अगले दिन अलग-अलग ट्रांजक्शन से 3.56 लाख रुपये कटने के कई मैसेज आए। उन्होंने तुरंत बैंक जाकर अपना खाता नंबर बंद करवाया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें