फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी के चार आरोपियों से 1.80 लाख रुपये बरामद

Mon, 12 Feb 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने के चार आरोपियों से डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने चोरी किए गए 1.80 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। चारों आरोपियोंं को तीन दिन पहले डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन

डीएसपी डिटेक्टिव जितेंद्र सिंह ने बताया था कि पकड़े गए आरोपियों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पांच मकानों के ताले तोड़कर 16 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पकड़े गए आरोपियों संदीप उर्फ महाकाल से 75 हजार, अमित उर्फ बच्ची से 75 हजार, सुमित उर्फ गोलू से 15 हजार व विक्रम उर्फ काला से 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और रॉड को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें