फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किलाजफरगढ़ के पास रूट डायवर्ट

Fri, 16 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी04: किलाजफरगढ़ गांव के पास लगाए गए नाके पर रूट डायवर्ट करने के बाद वाहन चालकों को रूट की
विज्ञापन
जुलाना। पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हाे, इसके लिए जुलाना में किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच 152-डी पर वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों को टोल टैक्स के साथ 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ेगी। जुलाना में पुलिस प्रशासन की सख्ती वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। हालांकि प्रशासन ने पोली गांव और लाखनमाजरा गांव के बीच में स्थित भिवानी ब्रांच नहर पर सड़क को वन वे कर दिया है। पुलिस ने एनएच 152-डी के पास नाका लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जोकि वाहन चालकों को सड़क की जानकारी दे रहे हैं। रूट डायवर्ट करने पर वाहन चालकों को एनएच 152-डी से होते हुए खरकड़ा मोड़ से नीचे उतरकर मदीना होते हुए रोहतक जाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें