फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गतौली गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Wed, 03 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी30: गतौली गांव में गिरी मकान की छत। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव में सोमवार रात के समय अज्ञात कारणों से मकान की छत गिर गई। जिससे तीन भैंस नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंसों को बाहर निकाला। नीचे दबने से तीनों पशु घायल हो गए।
विज्ञापन

गतौली गांव निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि वह अपने भाई राममेहर और बेटे मनजीत के साथ छत पर बने चैबारे में सो रहा था। आगे के कमरे की रात के समय छत गिर गई। छत गिरने से नीचे बंधी एक भैंस और दो कटड़ी नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने उसकी भैंसों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। किसान का कहना है कि मकान की छत गिरने से परिवार बेघर हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें