16जेएनडी21: पंचायत को नकद राशि देकर सम्मानित करते हुए उचाना अधिकार मंच के जयप्रकाश उर्फ जेपी कौ
उचाना। लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को गांव में जाकर उचाना अधिकार मंच ने सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरू किया है। मंच ने रविवार को रोजखेड़ा गांव में जाकर पंचायत को 11 हजार रुपये नकद और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
उचाना अधिकार मंच के प्रधान ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी ने बताया कि गांव के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में आहुति डाली है। उचाना अधिकार मंच ने मतदान से पहले जागरूकता अभियान चलाया था। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में रोजखेड़ा गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान किया। रोजखेड़ा गांव का मतदान प्रतिशत 76 प्रतिशत रहा। इसके बाद सेढ़ा माजरा में 74.71 प्रतिशत, कालता गांव में 74.58 प्रतिशत, कुचराना खुर्द गांव में 73.98 प्रतिशत, जीवनपुर में 73.56 प्रतिशत मतदान हुआ। रोजखेड़ा ग्राम पंचायत को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। अब सेढ़ा माजरा को 11 हजार रुपये, कालता को 7100 रुपये, कुचराना खुर्द को 6100 रुपये तथा जीवनपुर ग्राम पंचायत को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 22 जून को सेढ़ा माजरा, 23 जून को कालता गांव, 29 जून को कुचराना खुर्द और 30 जून को गांव जीवनपुर में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
16जेएनडी21: पंचायत को नकद राशि देकर सम्मानित करते हुए उचाना अधिकार मंच के जयप्रकाश उर्फ जेपी कौ