06जेएनडी15: संदिग्ध कार जिसमें आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
जींद। ऑटो में बैठकर अपने मामा के घर जारी रही महिला के गले से रास्ते में कार सवार लुटेरे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मौसी सुशीला, राजेश, सुमन, फुलपति, कमलेश, बहन नीलम के साथ गांव शामलो कलां में अपने मामा विकास के पास जा रही थे। सभी महिलाएं बस अड्डे पर एकत्रित होकर ऑटो को किराए पर बुक किया और बैठकर शामलो के लिए चल पड़े। रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी के पास गैस प्लांट के नजदीक चालक ने ऑटो को रोक दिया। उसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की कार आई और इसमें बैठे युवक ने उसके गले में झपट्टा मारकर ढाई तोले की सोने की चेन तोड़ ली। उसने बचाव का प्रयास किया तो चेन का कुछ हिस्सा उसके हाथ में रह गया और बाकी हिस्से तथा लॉकेट को आरोपी तोड़कर फरार हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक भी आरोपियों से मिला हो सकता है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।