फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेजकर्मियों ने की ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन की मांग

Thu, 07 Mar 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बस स्टैंड परिसर में सुबह दो घंटे प्रदर्शन किया। उसके बाद ट्रैफिक मैनेजर वीरेंद्र स्वामी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी नेता आजाद गिल, जगदीप लाठर, सुशील ईक्कस और संदीप रंगा ने कहा कि 23 जून 2023 को मोर्चा प्रतिनिधिमंडल की बैठक परिवहन मंत्री के साथ हुई थी, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी थी। परिपत्र एक माह में जारी करने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक उन मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं। नई ओवर टाइम पॉलिसी से कर्मचारियों में रोष है। उनकी मांग है कि 500 गाड़ियों के चेसिस बाहर से नहीं बनवाकर एचआरईसी गुरुग्राम में बनवाई जाए। यार्ड से आउट और इन के आधार पर ओवरटाइम दिया जाए। कर्मचारियों के प्रमोशन की पॉलिसी टेस्ट की पॉलिसी रद्द कर पुराने पैटर्न पर प्रमोशन की जाए। परिचालक व लिपिकों का पे ग्रेड 19900 से 35400 का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाए। चालकों को हैवी पे ग्रेड 53100 दिया जाए। डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पद से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष के बजाए पांच वर्ष किया जाए। ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय व क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की वरिष्ठता एक की जाए। ऑनलाइन तबादला पॉलिसी को रद्द कर आपसी स्थानांतरण तबादला लागू किया जाए। 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए और इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया लाए। 1992 से 2001 के मध्य लगे सभी प्रकार के कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। वर्ष 2016 में सभी प्रक्रिया पूर्ण उपरांत भर्ती किए गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। इलेक्ट्रिक बसों पर रोक लगाकर साधारण सरकारी बसे मंगवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें