फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज जागृति मंच पे ग्रेड में बढ़ोतरी को लेकर 15 मार्च को करेगा प्रदर्शन

Mon, 13 Mar 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डिपो के यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य महासचिव सुरेंद्र सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से राज्य प्रधान प्रदीप दलाल ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिचालकों के पे ग्रेड के लिए हरियाणा रोडवेज जागृति मंच हमेशा से ही कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार लड़ता रहेगा।
विज्ञापन

राज्य प्रधान प्रदीप दलाल ने बताया कि परिवहन में कार्यरत परिचालकों का वेतनमान बहुत ही कम है, जिसके लिए जागृति मंच द्वारा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए 15 मार्च को सभी जिलों के डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इसमें परिचालक पे ग्रेड में बढ़ोतरी की मांग उठाई जाएगी। राज्य महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डिपो स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णयों की सरेआम उल्लंघना करते हुए चालक-परिचालकों का विभाग में पूरा शोषण किया जा रहा है। 12 से 14 घंटे लगातार ड्यूटी करने उपरांत भी उन्हें उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मंच सरकार से मांग करता है कि परिचालकों का वेतनमान 35400 निर्धारित किया जाए और विभाग में ड्यूटी के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करके चालक-परिचालक कर्मचारियों को लाभ दिए जाएं। इस अवसर पर रामधन खेड़ा,अजमेर पौली, अभिषेक शर्मा, सुनील शर्मा, संदीप खटकड़, अमरजीत सैनी, कुलदीप शर्मा, राजबीर सैनी, सुखविंदर सिंह, राकेश कुमार, जोगिंदर फौजी, अजय कुमार, अजमेर सिंह, राकेश हुड्डा, विकास रोहिल्ला, सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें