07जेएनडी03-राजेश चोपड़ा। स्रोत : स्वयं
जींद। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्रता कर्मचारी यूनियन की बैठक जींद डिपो के यूनियन कार्यालय में प्रधान राजेश चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं यूनियन ने नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया। डिपो प्रधान राजेश चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज स्वतंत्रता कर्मचारी यूनियन ने सरकार, विभाग और कर्मचारी हित में काम किया है। इस अवसर पर अरविंद कटारिया, कृष्ण रंगा, सुरेश कुमार, विकास, रविंद्र चोपड़ा, सतबीर, विनोद भी मौजूद रहे। संवाद