फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज कर्मचारियों ने लाखों रुपये के गहने लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Wed, 20 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी36: मलिक को उसका सामान सौंपते हुए बस चालक व परिचालक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। ईमानदारी अभी जिंदा है, जिसको चंडीगढ़ डिपो में कार्यरत परिचालक सी-16 व चालक मदन डी- 329 ने चरितार्थ किया है। परिचालक प्रवीण कार्यरत डिपो चंडीगढ़ ने बताया कि वे चंडीगढ़ से हिसार रूट वाली बस पर थे तो किसी यात्री की बैग बस में छूट गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर शाम को ड्यूटी समाप्त करके बस को वर्कशॉप में खड़ी करते समय उनकी नजर बस में पड़े बैग पर पड़ी। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उस में लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने मिले। परिचालक ने बैग की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल नंबर मिला और उस बैग में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बस स्टैंड पर पहुंचने पर यात्री नरवाना निवासी दीपक ने बताया में चालक मदन व परिचालक प्रवीण की ईमानदारी के लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने उन्हें दोबारा मिल सके। यात्री दीपक ने बताया कि आज भी ईमानदारी जिंदा है जो रोडवेज कर्मचारी प्रवीण चरितार्थ किया है। वहीं रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य रामनिवास खरक भूरा ने बताया कि यात्री को फोन कर उसका सामान वापस लौटा कर रोडवेज कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय दिया है। ईमानदारी के कारण परिवहन विभाग का जनता में विश्वास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें