25 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के बाद अब कुछ क्षेत्रों में सरकार व जिला प्रशासन द्वारा छूट दी जा रही है। जिले की औद्योगिक इकाइयों के चलने की भी उम्मीद जगी है। जिले में 67 औद्योगिक इकाइयों के मालिकों द्वारा जिला प्रशासन से काम शुरू करने की मांग की गई है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों की सहायता के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। रोडवेज की बसें कर्मचारियों को घरों से इन इकाइयों तक छोड़ेंगी। रोडवेज डिपो जींद के जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि 35 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से कर्मचारियों से किराया लिया जाएगा। जिला प्रशासन की मांग पर कर्मचारियों के लिए बस उपलब्ध करवाई जाएंगी।