23जेएनडी12-गोहाना रोड पर हादसे के बाद खड़ी रोडवेज बस और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : mathura
जींद। गोहाना रोड पर सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।
रोहतक रोड निवासी रजत सिंगला रेडक्रॉस की ओर से गोहाना रोड पर प्रवेश कर रहा था। तभी पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड की ओर जा रही बस से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बेहोश रजत को बस के चालक सतनारायण ने ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया है। परिजन उसे के निजी अस्पताल ले गए हैं।