फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामाकृष्णा मंदिर से जुलानी फाटक तक बनेगी सड़क

Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी26-रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई मासिक बैठक में निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बैठक में गांव ईक्कस, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, जलालपुर कलां, जलापुरखुर्द, संगतपुरा, जाजवान, जुलानी कलस्टर पेयजल को शीघ्र तैयार किए जाने के आदेश दिए। इसके साथ ही एसपी आवास के सामने छोटूराम चौक बनाया जाना है। इस चौक का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। हैबतपुर में बन रहे मेडिकल कालेज के लिए जरूरी पेजयल सप्लाई को लेकर विधायक ने बैठक में एचएसवीपी विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग में सांमजस्य बैठाया। बैठक में तय किया गया कि पेयजल सप्लाई के लिए एचएसवीपी विभाग द्वारा पब्लिक हेल्थ विभाग को जगह देगा ताकि पेयजल सप्लाई के लिए कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही पिछली बैठक में सेक्टर छह, सात, आठ के लिए सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाने की बात कही थी, जिसको बैठक में अनुमति दी गई और जल्द ही रिपेयर कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर एचएसवीपी से प्रवीण तहलान, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, एक्सईएन धर्मपाल, एक्सईएन राजकुमार नैन, एक्सईएन सतीश गर्ग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सोमवार से शुरू होगा हांसी ब्रांच नहर पर छठ पूजा घाट और साइड लाइनिंग का कार्य

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से हांसी ब्रांच नहर पर छठ पूजा घाट व साइड लाइनिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर लगभग 15 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। नहर पर छठ पूजा घाट बनने से श्रद्धालुओं को फायदा होगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक ने बैठक में आदेश दिए कि रामा कृष्णा मंदिर से जुलानी फाटक तक तारकोल की सड़क बनाई जाए। विधायक ने आदेश दिए कि एसपी आवास के सामने पार्क में छोटूराम चौक बनाया जाना प्रस्तावित है। इस चौक का निर्माण शीघ्र करवाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि खोखरी-दालमवाला कलस्टर योजना का 40 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें