फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरक्षण में किए वर्गीकरण के विरोध में सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न संगठनों ने एससी-एसटी के आरक्षण में किए गए वर्गीकरण के विरोध में डॉ. आंबेडकर भवन से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम दलजीत सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण के वर्गीकरण का जो फैसला दिया है हम उसका विरोध करते हैं। कोर्ट के इस फैसले से एससी एसटी समाज में फूट डालने का काम किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण के वर्गीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वर्गीकरण के खिलाफ देश बड़ा आंदोलन शुरू होगा। अमित खरल ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है, जितनी भी जातियों को आरक्षण मिला है। आज उस आरक्षण की बदौलत वे जातियां देश के दूसरी जातियों के समान खड़ी होने लगी हैं। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-पटियाला हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लघु सचिवालय के पास वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें