फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में सड़क निर्माण का काम शुरू

Fri, 01 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी38 : हुडा काम्पलेक्स में सड़क के निर्माण के लिए पुरानी सड़क को उखाड़ते ठेकेदार के लोग।
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में 65.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क तथा पार्किंग को लेकर वीरवार को कार्य शुरू हुआ। पिछले महीने 23 अक्टूबर को भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर कई बार दुकानदार अधिकारियों से मिले थे लेकिन सड़क नहीं बन पा रही थी। सड़क निर्माण नहीं होने से सड़क जर्जर हालात में पहुंच चुकी थी। थोड़ी सी बारिश में यहां गड्ढों में पानी भर जाता था और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से आमजन को राहत मिली है। हुड्डा काम्पलेक्स में दो दर्जन से ज्यादा कोचिंग सेंटर व अन्य संस्थान हैं। इसके अलावा निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड केंद्र व बैंक भी हैं। इसके अलावा अन्य कई कार्यों से भी लोग यहां आते हैं। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से मार्केट दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दुकानदारों ने उनसे मुलाकात की थी और हुडा काॅम्पलेक्स सड़क समेत अन्य समस्याओं से अवगत करवाया था। जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी। अब एक-एक कर शहर की सड़क के निर्माण कार्य की शुरूआत हो रही है। शहर की सड़कों का सुधारीकरण लगभग 25 करोड़ की लागत से किया जाना है। उनका प्रयास है कि यह कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें