फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ियों से भरी ट्राली पलटी, ढ़ाई घंटे जींद-पानीपत मार्ग जाम

विज्ञापन
मार्ग के बीच में लकड़ियों की ट्राली पलटने से फंसे बस व ट्रक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 गांव खेड़ी तलौडा के निकट जींद-पानीपत मार्ग पर मंगलवार को लकड़ियों से भरी हुई ट्राली पलट गई। जब रोडवेज व ट्रक ने साइड से निकलने का प्रयास किया तो दोनों साइड फंस गए। जिसके चलते जींद-पानीपत मार्ग बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में क्रेन को बुलाकर लकड़ों को मार्ग से हटाया। लगभग अढ़ाई घंटे बाद मार्ग को चालू करवाया जा सका। इस दौरान वाहनों की लंब लाइन लग गई। पुलिस के अनुसार गांव खेड़ी तलौडा के निकट मंगलवार दोपहर को लकड़ियों से भरा हुई ट्राली में पंचर हो गया और मार्ग के बीच में ट्राली पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने साइड को निकलाने का प्रयास किया तो वह कच्चे रास्ते में फंस गई। बाद में दूसरी साइड को ट्रक को निकला जा रहा था, लेकिन वह भी नहीं निकल पाया और ट्रक दूसरी साइड में फंस गया। जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और मार्ग के दोनों साइड जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कुछ वाहनों को लिंक मार्गों से निकला गया। लेकिन बड़े वाहन फिर से भी जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने क्रेन को बुलाकर सड़क पर गिरी लकड़ियों को हटाया और कच्चे रास्ते में फंसी बस व ट्रक को निकाला गया। लगभग अढ़ाई घंटे के बाद मार्ग को सुचारु रुप से चलाया गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग के बीच में लकड़ियों से भरी ट्राली पलट गई थी। जिसके कारण जाम लग गया। बाद में मार्ग को खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें